November 29, 2025
भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटते ही तेज हुआ कटाव, मानिकसरकार मोहल्ले में कई मकान खतरे में—प्रशासन नदारद, लोग खुद छोड़ रहे घर ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटते ही मानिकसरकार मोहल्ले में कटाव ने विकराल रूप ले लिया है। नदी के बिल्कुल किनारे बसे इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में मिट्टी तेजी से धंस रही है, जिसके कारण कई मकान, दुकानें और बहुमंजिली इमारतें नदी में समाने के कगार पर पहुंच गई हैं। कटाव इतनी तेज गति से बढ़ रहा है कि लोगों में दहशत फैल गई है और वे किसी बड़ी दुर्घटना के भय से अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपने घरों का सामान खुद ही सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं, क्योंकि अभी तक कोई अधिकारी, राहत टीम या तकनीकी जांच दल स्थल पर नहीं पहुंचा है। लोगों […]