5
(1)

भागलपुर में बीपीएससी TRE-2 के तहत मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समीक्षा भवन में आयोजित समारोह में कुल 40 नवनियुक्त शिक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही कई नवनियुक्त शिक्षक भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका सपना पूरा हो गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने सभी नए शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में योगदान दें।

नवनियुक्त शिक्षकों ने बिहार सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धैर्य, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया इंतजार कभी व्यर्थ नहीं जाता। वे इसी संदेश को आगे अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाने की बात भी कही, ताकि वे भी निरंतर प्रयासों से सफलता हासिल कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: