5
(1)

भागलपुर में हाई कोर्ट की खंडपीठ स्थापना की लंबे समय से चल रही मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को भागलपुर के अधिवक्ताओं ने समाहरणालय परिसर के गेट नंबर 3 पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और खंडपीठ स्थापना के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

धरना के दौरान जिला विधि संघ के महासचिव अंजनी कुमार ने बताया कि भागलपुर में हाई कोर्ट खंडपीठ की मांग कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर भागलपुर में हाई कोर्ट खंडपीठ की स्थापना होती है तो कोसी–सीमांचल और अंग क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए पटना तक का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया भी तेज होगी।

अधिवक्ताओं का कहना है कि भागलपुर न सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त स्थान है बल्कि यहां आवश्यक संसाधन और वकीलों की पर्याप्त उपलब्धता भी है, जिससे खंडपीठ का संचालन सुचारू रूप से संभव हो सकेगा।

धरना में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार और उच्च न्यायालय प्रशासन से जल्द से जल्द भागलपुर में हाई कोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लाखों लोगों को न्याय तक आसान, सुलभ और त्वरित पहुंच मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: