January 20, 2026
नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भागलपुर में कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखकर मनाया जश्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण पटना के साथ-साथ भागलपुर में भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शपथ समारोह का लाइव प्रसारण देखा। शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को ऐतिहासिक क्षण बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भाजपा जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शाह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने एक युवा नेता को […]