Tag Archives: Bhagalpur me

Noimg

भागलपुर में मजार के मुख्य गेट पर लगा ताला, उर्स से पहले श्रद्धालुओं में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सीएस कोठी प्रांगण स्थित हजरत मेहंदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अजांन शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर सिविल सर्जन अशोक प्रसाद द्वारा ताला लगा दिए जाने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। मोहम्मद नौशाद ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को मजार पर उर्स का आयोजन होना है। ऐसे समय में गेट बंद कर दिए जाने से जायरीनों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर गेट खोलने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, स्थानीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि इस मजार की खासियत यह है कि यहां […]

Noimg

भागलपुर में बिहार बंद के दौरान दंपति के साथ मारपीट, वीडियो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार बंद के दौरान गुरुवार को भागलपुर जिले के शाहकुंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में एनडीए घटक दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। इसी क्रम में बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने शाहकुंड में मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक दंपति को रोककर मारपीट और दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बंद समर्थक महिला और पुरुष दोनों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक ओर एनडीए कार्यकर्ता मां के सम्मान को लेकर सड़क पर उतरे […]

Noimg

भागलपुर में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर-3 निवासी आनंद कुमार सोनी पर 1 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी अनिरुद्ध अंबेडकर ने लगाया है। अनिरुद्ध अंबेडकर का कहना है कि घर से जेवर गायब होने की जानकारी उनकी पत्नी ने दी। जब उन्होंने परिवार से पूछताछ की तो बेटे ने स्वीकार किया कि उसने जेवर अपने दोस्त पियूष को दे दिया था। बदले में पियूष ने बेटे को 25 हजार रुपये दिए, जिससे उसने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की। घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, […]

Noimg

भागलपुर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 13 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसेवक नारायण सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को लोक अदालत से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा और आम जनता को इससे होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करेगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा दावा, आपराधिक मामले और अन्य लंबित वादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों का समय और धन की बचत होगी, बल्कि उन्हें लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर से […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तिलकामांझी विश्वविद्यालय और शहरी इलाके बाढ़ की चपेट में ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में भी पानी घुसने से छात्रों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन अभी सुरक्षित है, लेकिन सीनेट हॉल के आसपास का इलाका बाढ़ की चपेट में आ चुका है। छात्रों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट पर है और सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले भी तिलकामांझी विश्वविद्यालय टापू जैसी स्थिति में आ गया था। स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही […]

Noimg

भागलपुर में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक ||GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के ऊपरी तल पर अवस्थित वार रूम में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के अंतर्गत दावा और आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या किसी मृतक अथवा अनुपस्थित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने की आवश्यकता है, तो इसके लिए शपथ पत्र के साथ दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि […]

Noimg

भागलपुर में आयोजित प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति प्रतियोगिता, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। आशा नंदपुर स्थित मुस्लिम गर्ल्स हाई स्कूल में प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार प्रेमचंद और शरदचंद्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह वार्षिक प्रतियोगिता प्रेमचंद-शरदचंद्र स्मृति कमेटी द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध, गीत, काव्य पाठ, क्विज, देशभक्ति गीत और चित्रांकन जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिले के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से आए लगभग 800 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को मानवीय मूल्य, सामाजिक दायित्व, कला, संस्कृति और साहित्य से जोड़ना है। आज […]

Noimg

भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के घोंघा थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत के पुत्र रोशन सिंह (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 स्थित घोंघा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घोंघा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक […]

Noimg

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल छिनतई के दौरान हुआ हादसा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुस्लिम स्कूल समपार के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दबे स्वर में बताया कि यह हादसा मोबाइल छिनतई की घटना के दौरान हुआ। बताया गया कि किसी चोर ने मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गया। इसी दौरान मोबाइल छिनतई करने वाले चोर को पकड़ने की कोशिश में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। रेल थाना की पुलिस ने […]

Noimg

भागलपुर में फूटा आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी का किया पुतला दहन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिहार में विरोध तेज हो गया है। इस टिप्पणी से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर के कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद देश के प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। वक्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से तुरंत सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है।पुतला […]