Tag Archives: Bhagalpur me

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पथ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर गरैया गांव के पास शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुए सड़क हादसे में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बेलथी महेशपुर निवासी युवक राकेश कुमार जायसवाल की मौत हो गयी है. जबकि नवगछिया निवासी शंभु जायसवाल और बेलथी महेशपुर निवासी सौरभ जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों का भागलपुर मायागंज में इलाज चल रहा है. शंभु जायसवाल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है जबकि सौरभ की जान खतरे से बाहर है. जानकारी मिली है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों परबत्ता थाना क्षेत्र के ही राघोपुर गांव में अपने एक संबंधी के यहां गए थे और देर रात वहां […]

भागलपुर में 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, ये रहीं तारीखें और पूरी जारी, आचार संहिता लागू ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

29 सितंबर को होगा पहले चरण का चुनाव 01 और 02 अक्टूबर को होगी मतगाणना चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में दस चरणों में चुनाव होगा। यहां पहले चरण में जिले के जगदीशपुर प्रखंड में चुनाव होगा। यह प्रखंड बाढ़ मुक्त रहा है। इस कारण इस प्रखंड में पहले चरण में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण का चुनाव 29 सितंबर को होगा। इस प्रखंड में एक व दो अक्टूबर को मतगणना होगी। दूसरे चरण में आठ अक्टूबर को सन्हौला प्रखंड में चुनाव होगा। इस प्रखंड की मात्र दो पंचायतें बाढ़ प्रभावित रही हैं। इस कारण यहां […]

भागलपुर में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

प्रकृति का मनुष्य के साथ अन्योन्याश्रय से संबंध है जो मां के गर्व से शुरू होकर मृत्यु तक हर–पल,हर– क्षण साथ निभाता है, इसलिए हम सभी को अपने सांसों के साथी वृक्षों की रक्षा व पौधारोपण करनी चाहिए। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कही। ज्ञात हो कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जबकि भागलपुर शहर में तिलकामांझी व खंजरपुर में पौधारोपण हुआ।जिसमें जिले भर में आम, मोहग्नी, सागवान, जामुन, आवला, वर, पीपल, अमरूद, अशोका ,कटहल आदि के करीब 450 पौधे लगाए गए, वहीं भागलपुर शहर […]

भागलपुर में गोली मारकर युवक की हत्या ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में देर रात अपराधियो ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया है घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा के मल्लिक बस्ती के एनएच 80 पर अपराधियों एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दिया मृतक के पहचान पिन्टू मंडल ममलखा गांव का रहने वाला है. इंग्लिश गांव से काम कर साइकिल से घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सबौर थाना पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही . वहीं आपको बता दें कि सबौर थाना क्षेत्र में लगातार हत्या का शील सिला जारी है एक दिन पहले […]

भागलपुर में बकाया पैसे मांगने पर दोस्त को उतारा मौत के घाट, जाँच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

भागलपुर जिले में एक युवक की बकाया पैसा मांगने पर आरोपियों ने मौत के घात उताड़ दिया है मौक़े पर एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है । घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के. मनोहरपुर के शहजादपुर गांव के निवासी सुधीर मोदी के पुत्र सूरज कुमार चौरसिया को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसको बेहोशी की हालत में पिटाई किया ऒर आरोपी ने बेहोशी की हालत में अपने घर मे ही छुपा कर रखा था । परिजनों को सूचना मिलने पर बेहोसी की हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं मृतक के परिजनों ने […]

भागलपुर में आपसी विवाद में जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग घायल ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है, घटना के बाबत दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग दलील दी जा रही है, एक पक्ष जहां लड़का की शादी दूसरे पक्ष के द्वारा तुडवाए जाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर. दूसरे पक्ष के द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे गेसिंग का धंधा का विरोध करने पर […]

भागलपुर में राशन कार्डधारी लाभुकों को नहीं भा रहे हैं अरवा चावल ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

भागलपुर : लॉक डाउन अवधि में केंद्र और बिहार सरकार ने राशन कार्डधारी को मुफ्त में खाद्यान्न देने की बात कही। दिया भी जा रहा है। राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं दिया जा रहा है। लेकिन जरा ठहरिये…पीडीएस के माध्यम से दिए जा रहे अनाज में जो चावल बांटा जा रहा है, वह अरबा चावल है। जो कोई भी गरीब गुरबा नहीं खाता है। बल्कि उस अरबा चावल को बाजार के दुकानदारों को 16 रुपए प्रति किलो के दर से बेचकर 32 रुपए किलो उसना चावल खरीदकर घर ले जाता है। पीडीएस दुकानदार कहता है कि सरकार द्वारा जिस अनाज की आपूर्ति बांटने के लिए होती है वही दे रहे हैं। […]

भागलपुर में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया बम और चाकू से हमला, 5 लोग घायल ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज रोड के बाल्टी कारखाना का इलाका उस समय थर्रा उठा जब जमीनी विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर बम से हमला कर दिया गया, बमबाजी के साथ चाकू से हमलाकर एक पक्ष के 5 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया, घटना के बाबत घायल मोहम्मद कामरान अमीन ने बताया कि पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन को लेकर पड़ोसी जावेद अख्तर उर्फ राजा से काफी समय से विवाद चलता आ रहा है, जिसको लेकर पंचायत भी पहले बैठ चुकी है और पंचायत के द्वारा दोनों पक्षों को रास्ता देने का फैसला बरसो पूर्व में ही दिया गया था. , लेकिन राजा उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान को अपना बताकर […]

भागलपुर में कोरोना काल में नगर निगम प्रशासन को जगाने को लेकर पूर्व उपमहापौर ने की पहल||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से पूरे देश के साथ बिहार और भागलपुर कराह रहा है , इस दौरान भागलपुर नगर निगम के अधिकारीयों को उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भागलपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर के नेतृत्व में अनुठी पहल की गई,। और नगर निगम परिसर में बरसों से जंग खा रहे और धूल फांक रही करोड़ों रुपए मूल्य की गाड़ियों का पूर्व उपमहापौर और उनके नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों पार्षदों के द्वारा विधिवत पूजा पाठ किया गया, पार्षदों ने सभी गाड़ियों पर फूल चढ़ाए, अगरबत्तीयां दिखाई और घंटी बजा कर नगर निगम प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ पार्षदों ने जमकर नारेबाजी भी […]

भागलपुर में ब्लैक फंगस की दवा की उपलब्धता को लेकर ड्रग विभाग के द्वारा की गई दवा दुकान में छापेमारी ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

कोरोना महामारी के संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस पुरे देश के साथ साथ बिहार और भागलपुर में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है और इसके संक्रमण के कारण भागलपुर में मौत का सिलसिला भी प्रारंभ हो चुका है, ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाए जाने को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इसकी दवा के उपलब्धता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद ड्रग विभाग के द्वारा लगातार इसके संक्रमण से बचाव को लेकर दवा दुकानों में दवा की उपलब्धता को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर के तिलकामांझी हटिया रोड स्थित डब्लू मेडिकल हॉल में ड्रग्स विभाग द्वारा छापेमारी की […]