Tag Archives: Bhagalpur me

Noimg

भागलपुर में टोटो सवार बदमाशों का हमला, युवक घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के महिमा गांव में शनिवार देर शाम टोटो (ई-रिक्शा) पर सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सूरज कुमार सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो पर सवार दो बदमाश गांव पहुंचे और सूरज के घर के बाहर रुक गए। इसी दौरान एक बदमाश टोटो से उतरा और जैसे ही सूरज बाहर आया, उस पर फायरिंग कर दी। गोली सूरज के हाथ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी टोटो लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी […]

Noimg

भागलपुर में 2 लाख 16 हजार महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 2 लाख 16 हजार महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। टाउन हॉल में जुटी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संवाद भी सुना। पीएम के संबोधन ने महिलाओं को उत्साहित किया और जैसे ही मोबाइल पर खाते में राशि आने का संदेश आया, पूरा टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा […]

भागलपुर में बीटेक छात्र तीन महीने से लापता, परिजनों ने दोस्त पर जताया शक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित लहेरी टोला निवासी पंकज कुमार साह का पुत्र राहुल कुमार पिछले तीन महीने से लापता है। राहुल बीटेक का छात्र था और अपने दोस्त विपिन पासवान के साथ पटना एनटीपीसी रेलवे की परीक्षा देने निकला था। लेकिन न तो राहुल परीक्षा केंद्र तक पहुंचा और न ही अब तक घर लौटा। परिजनों ने राहुल की गुमशुदगी की प्राथमिकी तातारपुर थाना में दर्ज कराई है। राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद उन्होंने उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन खासतौर पर विपिन पासवान ने हर बार गोलमोल जवाब दिए। बातचीत के दौरान विपिन का रवैया संदिग्ध लगने पर उन्हें शक है कि उनके बेटे के अपहरण में […]

भागलपुर में अनुकंपा के तहत कृष्ण कुमार सिंह को विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्ति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहार शिक्षक अनुकंपा नियमावली के अंतर्गत बिहपुर के प्रतिष्ठित शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक स्मृतिशेष रामचंद्र प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को जिला स्थापना समिति के निर्णय और जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के आदेशानुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा पश्चिम, बिहपुर में विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। कृष्ण कुमार सिंह ने 19 सितंबर को विधिवत रूप से विद्यालय में अपना योगदान शुरू किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष गोप गुट त्रिपुरारी चौधरी और जितेंद्र कुमार चिंटू उपस्थित थे। वहीं, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गोप गुट, भागलपुर के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जिला सचिव श्यामनंदन सिंह और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने कृष्ण कुमार सिंह सहित भागलपुर के सभी अनुकंपा आधारित विद्यालय लिपिक […]

नवगछिया में तेजाब कांड :शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब हमला, पीड़ित की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया वार्ड संख्या 13 में 21 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मोहन साह पिता स्व. शियाराम साह, उम्र 50 वर्ष पर शराब बेचने और आम रास्ते पर शराब सेवन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसे लप्पड़ और थप्पड़ से पिटाई की गई और इसके बाद उसके घर से तेजाब की बोतल लाकर उसके शरीर पर डाल दिया गया। इस हमले में मोहन साह का चेहरा, गला, सीना, जांघ, पीठ और हाथ-पांव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मोहन साह अपने घर में 72 घंटे तक बंद रहे और अत्यधिक दर्द व जलन से तड़पते रहे। इस […]

भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । सन्हौला प्रखंड के अरार-धुआवै पंचायत स्थित श्री चंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में गुरुवार, 25 सितंबर को प्रतिमा अनावरण एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 300 करोड़ की लागत से कुल 59 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा 41 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवगछिया-कटारिया के बीच रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा बिहार भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 9 करोड़ 39 लाख 66 हजार रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भागलपुर एवं कहलगांव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के […]

Noimg

भागलपुर में शिक्षा घोटाला उजागर: एसकेपी विद्या विहार की मान्यता पर संकट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंदरोजा स्थित एसकेपी विद्या विहार स्कूल की जांच में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके चलते विद्यालय की मान्यता और सीबीएसई सम्बद्धता दोनों खतरे में पड़ गई हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार को प्रस्वीकृति रद्द करने तथा सीबीएसई से सम्बद्धता समाप्त करने की अनुशंसा की है। जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रस्वीकृति समिति की बैठक में एसकेपी विद्या विहार की पोल खुली। जांच में पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के नामांकन रजिस्टर, शुल्क विवरण, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और योग्यता प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी अभिलेख तक प्रस्तुत नहीं किए। […]

Noimg

भागलपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मकान अतिक्रमण मुक्त, किरायेदार का विरोध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडरोजा स्कूल के समीप पिछले 14 वर्षों से किराए पर रह रही महिला ने मकान पर अवैध कब्जा जमा लिया था। रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार शाह की मां विमला देवी का मकान किराए पर महावरी देवी को दिया गया था। लेकिन वर्ष 2009 से न तो किराया दिया जा रहा था और न ही मकान खाली किया गया। मकान मालिक की लगातार कोशिशों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अदालत ने विमला देवी के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए मकान खाली कराने का आदेश दिया। जिला […]

Noimg

भागलपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मकान अतिक्रमण मुक्त, किरायेदार का विरोध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडरोजा स्कूल के समीप पिछले 14 वर्षों से किराए पर रह रही महिला ने मकान पर अवैध कब्जा जमा लिया था। रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार शाह की मां विमला देवी का मकान किराए पर महावरी देवी को दिया गया था। लेकिन वर्ष 2009 से न तो किराया दिया जा रहा था और न ही मकान खाली किया गया। मकान मालिक की लगातार कोशिशों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अदालत ने विमला देवी के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए मकान खाली कराने का आदेश दिया। जिला […]

Noimg

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का विधिवत समापन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आज विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंचे और अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना में भाग लिया। बरारी घाट, जहाजघर घाट, खिरनघाट सहित कई अन्य घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। गंगा किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने भी नदी तट पर दीप जलाकर अपने पितरों को नमन किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पितृपक्ष में किए गए कर्मकांड से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर […]