December 26, 2025
अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, ढाई घंटे में भागलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय सॉल्वर गिरोह का किया पर्दाफाश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आए 19 वर्षीय छात्र करण सिंह के कथित अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस हरकत में आ गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज ढाई घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय सॉल्वर–अपहरण गिरोह का भी खुलासा किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को अपना ठिकाना बनाकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रतियोगी छात्रों को निशाना बना रहा था। गिरोह के सदस्य परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का झांसा देकर […]