Tag Archives: Bhagalpur vishwavidyalay mein

भागलपुर विश्वविद्यालय में 22 बिंदुओं पर हुई समीक्षा बैठक, कुलपति ने दी रिपोर्ट तैयार करने की दिशा-निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : 24 जुलाई को पटना में शिक्षा विभाग की बैठक को लेकर रविवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शाखा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कुलपति ने 22 पॉइंट्स पर बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सोमवार शाम तक हर हाल में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें क्लेम शाखा का नाम बदलकर अब ‘वेतन शाखा’ कर दिया गया है। इसके तहत, वेतन शाखा अब कर्मचारियों के वेतन से संबंधित कार्यों का निष्पादन करेगी। साथ ही, पेंशन शाखा में अब सेवांत लाभ और अर्जित अवकाश मामलों का भी समाधान किया जाएगा, जिससे पेंशनरों की समस्याओं को सुगम और शीघ्र निपटाया जा सके। […]