Tag Archives: bhagalpur

Noimg

मारवाड़ी महिला समिति भागलपुर द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन

बिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर: मारवाड़ी महिला समिति भागलपुर द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन 29 एवं 30 जून को किया जाएगा। इस प्रदर्शनी मेले में मुख्य रूप से आधुनिक सूट, लड्डू गोपाल की पोशाक, राखी, बेडशीट और कई अन्य चीजों के स्टॉल लगाए जाएंगे मेले को भव्य बनाने के उद्देश्य से बच्चों के लिए भी कई प्रकार के खेल सामग्री और मनोरंजन के लिए गेम्स की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें मीना अग्रवाल, अनु शर्मा, ज्योति खेतान, जूही केजरीवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे। समिति की सदस्य मीना अग्रवाल ने बताया, “यह प्रदर्शनी मेला महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जहां उन्हें विभिन्न […]

Noimg

पीरपैंती प्रखंड के ई किसान भवन में खरीफ महाअभियान का आयोजन || GS NEWS

उपलब्धिकिसानखेत खलिहानबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान का आयोजन ई किसान भवन में किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिकों ने सस्य, पौधा संरक्षण एवं आधुनिक फसलों के विस्तारपूर्वक रखरखाव की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ अभिमन्यु कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार, भाजपा सहकारिता जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता शत्रुघ्न मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार प्रफुल्ल, गोपाल कृष्ण सिंह, रंजीत सरपंच ज्योति देवी, मुखिया प्रतिनिधि महादेव मंडल, कुंदन कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और प्रतिनिधियों ने वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठाया और खरीफ फसल की बेहतरी […]

Noimg

जीवन जागृति सोसायटी के सहायता मित्र मुकेश ने युवक को डूबने से बचाया || GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: जीवन जागृति सोसायटी के गंगा सहायता मित्रों ने शुक्रवार को बरारी पुल घाट पर स्नान कर रहे 45 वर्षीय युवक को डूबने से बचा लिया। युवक नवादा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह स्नान के दौरान वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान, जीवन जागृति सोसायटी के गंगा दुर्घटना सहायता मित्र मुकेश महलदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पीछे से धक्का देकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुकेश महलदार को उनकी वीरता के लिए 1000 रुपये का पारितोषिक प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि जीवन जागृति सोसायटी पिछले पांच वर्षों से बरारी पुल घाट पर सहायता […]

Noimg

शराब पार्टी करते हुए कुलपति के पुत्र सहित तीन युवक गिरफ्तार || GS NEWS

झारखंडबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: झारखंड के धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पवन पोद्दार के बपुत्र हार्दिक पोद्दार और भागलपुर खलीफाबाग स्थित बीईयू सैलून किराए पर लेकर संचालन करने वाले हार्दिक पोद्दार सहित चार युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, सैलून में शराब पार्टी की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग के एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची और चारों को नशे में पाया। जांच कराने पर पुष्टि हुई कि सभी शराब के नशे में थे। सैलून गई एक महिला ग्राहक के परिजन ने सैलून संचालक और अन्य युवकों के नशे में होने की शिकायत की थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में हार्दिक पोद्दार के अलावा बक्सर […]

Noimg

विक्रमशिला विश्वविद्यालय को विकसित करने के लिए भागलपुर के लोगों ने शुरू किया सत्याग्रह || GS NEWS

धरना प्रदर्शननिरीक्षणबिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नालंदा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कैंपस के उद्घाटन और उसके खंडहर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद, अब भागलपुर के कहलगांव अंतिचक स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किए जाने को लेकर भागलपुर के सभी सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों, इतिहासकार और विभिन्न दलों के लोग सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। प्रधानमंत्री ने 2014 में नालंदा विश्वविद्यालय के साथ-साथ विक्रमशिला विश्वविद्यालय को एक साथ जीवंत और विकसित करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के 10 वर्षों बाद नालंदा विश्वविद्यालय बन कर तैयार हो गया है, लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक आठवीं शताब्दी में पाल राजवंश द्वारा स्थापित विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहर को पुनर्जीवित करने की कोई पहल […]

Noimg

गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक डूबा, खोजबीन जारी || GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: पसराहा निवासी सुबोध कुमार गंगा स्नान करने गए थे और इसी दौरान मूसहरी घाट पर गंगा में डूब गए। काफी खोजबीन के बाद भी सुबोध का पता नहीं चल पाया है। घटना के बारे में सुबोध के दोस्त राजेश ने बताया कि आज सुबह सुबोध अपने कुछ दोस्तों के साथ मायागंज स्थित मूसहरी घाट गंगा स्नान करने के लिए गया था। तैरते समय सुबोध का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगे। राजेश ने यह भी बताया कि जब सुबोध डूब रहे थे, तो उन्होंने और उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सुबोध गहरे पानी में जा चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबोध की […]

Noimg

भागलपुर: 12 कट्टे जमीन के लिए लगातार मारपीट || GS NEWS

अपराधआपसी विवादबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: महज 12 कट्टे जमीन के लिए लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। 26 जून को सुबह सूरज यादव अपने मित्र दिलीप के साथ किसी निजी कार्य से अपने घर परवतती से सजौर जा रहे थे। रास्ते में विपक्षी छोटू यादव, कन्हाई यादव, और नरेंद्र यादव ने मिलकर सूरज यादव पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद छोटू यादव ने सूरज को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया और कन्हाई यादव से कहा कि “चलो आज इसे जान से मार देंगे।” इसके बाद सूरज भयभीत हो गया| सूरज यादव ने बताया कि उनके पास 12 कट्टे का निजी प्लॉट है जिस पर विपक्षी कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन के संबंध में हाई कोर्ट का फैसला भी उनके […]

Noimg

पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं : अश्वनी चौबे  || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व बक्सर सांसद अश्वनी चौबे को इस बार भाजपा ने स्थान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा लगातार हो रही है। इस बीच अश्वनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब वे चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे और समाजसेवा में लगेंगे। चौबे ने कहा कि जेपी से जो प्रेरणा मिली है, उस पर आगे बढ़ूंगा। वे कार्यकर्ता रहते हुए बगैर किसी पद के लोभ के संगठन में रहेंगे और अगले पांच साल तक पार्टी में रहने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह भी इच्छा जाहिर की है कि इस बार बिहार में एनडीए भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़े और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार […]

Noimg

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण || GS NEWS

निर्माणबिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मालदा जोन के डीआरएम विकास कुमार चौबे ने आज सुल्तानगंज स्टेशन के साथ भागलपुर जंक्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए डीआरएम विकास कुमार चौबे ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बार सुल्तानगंज में अमृत स्टेशन योजना के तहत जो कार्य हो रहा है, उसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार […]