March 30, 2026
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन यमुनिया स्थित ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास नीति, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा ‘मन की बात’ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं […]