December 31, 2025
भारत-नेपाल बॉल बैडमिंटन सीरीज: भारतीय टीम की घोषणा, बिहार के निधि और विनोद शामिल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : नेपाल के बीरगंज, काठमांडू और बिराटनगर शहर में 1 से 5 जनवरी तक आयोजित होने वाली भारत-नेपाल बॉल बैडमिंटन (पुरुष और महिला) तीन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव ने की। पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 1 जनवरी को बीरगंज में, दूसरा 3 जनवरी को काठमांडू में और तीसरा व अंतिम मैच 5 जनवरी को बिराटनगर में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व आर. सूर्या (तमिलनाडु) और महिला टीम का नेतृत्व एफ. प्रीति (तमिलनाडु) करेंगी। भारतीय महिला टीम के प्रशिक्षक महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा, पटना के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरी शंकर होंगे, […]