January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी को ‘बेस्ट डीईओ अवार्ड’ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भागलपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को राज्यस्तरीय Best Electoral Practices Awards 2025 के अंतर्गत बेस्ट डीईओ (District Election Officer) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशेष गहन पुनरीक्षण–2025 एवं बिहार विधानसभा आम चुनाव–2025 में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2026 को पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में किया गया, जहां बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने अपने कर-कमलों से यह पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि भागलपुर राज्य का एकमात्र जिला है, जिसे विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 और बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025—दोनों ही श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन […]