April 2, 2026
नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल 5 अप्रैल को, बिहपुर और नारायणपुर के बीच होगा मुकाबला || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला आगामी 5 अप्रैल को सर्वोदय मैदान बिहपुर में खेला जाएगा। फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं सचिव राजेश कुमार राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबला बिहपुर और नारायणपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। संयुक्त सचिव सह आयोजन प्रभारी मो. इबरार आलम ने बताया कि फाइनल मैच के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकाबला क्रिकेट रेड बॉल से खेला जाएगा, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि फाइनल मैच के अवसर पर नवगछिया […]