May 16, 2025
नवगछिया: बाइक पर रखा 40 हजार रुपये से भरा बैग उड़ाया, रिटायर्ड शिक्षक ने दी थाने में अर्जी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया थाना क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में बुधवार को दिनदहाड़े उच्चकों ने एक बाइक पर रखे 40 हजार रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में मुसहरी पट्टी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम सेवक शर्मा ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह नवगछिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने घर लौटे थे। घर के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर बैग वहीं छोड़ दिया और यह सोचकर अंदर चले गए कि सामने पड़ोसी का स्टॉल है, कोई अनहोनी नहीं होगी। लेकिन जब थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो देखा कि रुपये से भरा बैग गायब था। शर्मा ने शक जताया कि उनके पीछे […]