February 13, 2026
ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध, बिना नोटिस भूमि अधिग्रहण का आरोप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के शिवपुरी-कैलाशपुरी स्थित बाबा बासुकीनाथ कॉलोनी के समीप शीतला स्थान चौक से बाईपास जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छत्रपति शिवा कैलाश बासुकी समाज सेवा समिति के बैनर तले आसपास के चार मोहल्लों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर बिना पूर्व सूचना भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें ओवरब्रिज निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास को गति मिलेगी। हालांकि, उनका आरोप है कि जिस भूमि पर वे वर्षों से निवास कर रहे हैं और छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से परिवार का […]