June 15, 2025
भीषण गर्मी को लेकर भागलपुर डीएम का फैसला, 19 जून तक स्कूल-कॉचिंग सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू को देखते हुए जिलाधिकारी भागलपुर ने अहम निर्देश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और गर्म हवाओं की स्थिति को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 19 जून 2025 तक बंद रहेंगी। जबकि कक्षा 9 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां केवल पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, सभी कोचिंग संस्थानों को पूर्वाह्न 10:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 4:30 बजे के बाद ही […]