June 5, 2026
Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवम हायर फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम – GS NEWS
PurniaDESK 114 पौधारोपण, पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्णिया के काझा स्थित शिवम हायर फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया तथा छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशक नूतन गुप्ता द्वारा पौधारोपण से हुई। उन्होंने कॉलेज परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए और उनके […]