November 17, 2025
बस और ट्रक की भीषण टक्कर में बस चालक की मौत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK2025नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर दयालपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 10 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बस चालक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के हरिकचक गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय रमाकांत सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी संतोष सहनी बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक रमाकांत सिंह स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए और […]