December 15, 2025
भवानीपुर कोसी बांध के पास कार्टून में मिली नवजात बच्ची, हालत स्थिर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के नारायणपुर केभवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर कोसी बांध के समीप सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक कार्टून में रखी नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर जब कार्टून पर पड़ी तो उन्होंने उसमें से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति कोसी बांध के पास पहुंचे और कार्टून में रखकर बच्ची को […]