March 25, 2026
आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम, चैती छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन बुधवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। भागलपुर सहित नवगछिया, कहलगांव, पीरपैंती और सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के समय जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह होते ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा-अर्चना करती नजर आईं, वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। “छठी मईया” के गीतों से पूरा […]