January 31, 2026
नवगछिया में भूमि विवाद मामलों की समीक्षा बैठक, चार परिवादों की सुनवाई, तीन का निष्पादन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। अनुमंडल कार्यालय, नवगछिया में शुक्रवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया रोहित कर्दम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओम प्रकाश ने की। इसमें नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी तथा सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल चार परिवादों की सुनवाई की गई। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत इनमें से तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक जटिल मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में भेजा गया। इस अवसर पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र में शांति […]