June 6, 2026
Bhagalpur: बबरगंज में छापेमारी के बाद बढ़ा विवाद, मोहल्लेवासियों ने एसएसपी से की शिकायत – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 114भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबा बाग मोहल्ले में पुलिस की एक कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देर रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी व महिलाएं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचीं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस एक मामले के आरोपी की तलाश में अंबा बाग मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। घटना के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी […]