April 11, 2025
सीएमएस स्कूल में 13 अप्रैल को एलुमनी मीट, पुराने साथी करेंगे बचपन की यादों को ताजा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर में 13 अप्रैल 2025 को एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को सीएमएस एलुमनी संगठन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान एलुमनी एसोसिएशन के सचिव हेम शंकर शर्मा ने बताया कि वर्षों पहले विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र अब अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो गए हैं, ऐसे में एक साथ मिल बैठने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर पुरानी यादों को ताजा करना है। यह एक ऐसा मौका होता है जब लोग अपने बचपन की खट्टी-मीठी बातों को साझा करते हैं और फिर से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रेस वार्ता […]