March 25, 2026
फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर सरकारी योजनाओं की राशि उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, सीएसपी केंद्र से भारी मात्रा में सामान बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां फिंगरप्रिंट की नकली प्रतिकृति बनाकर सरकारी योजनाओं की राशि की अवैध निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामले की शुरुआत खोशलपुर निवासी प्रभात कुमार द्वारा 23 मार्च को साइबर थाना में दिए गए लिखित आवेदन से हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस टीम ने खोशलपुर स्थित एक जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान केंद्र संचालक राजकिशोर यादव के पास से बड़ी […]