April 5, 2026
NAUGACHIA : संदिग्ध लिंक खोलते ही युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघिंया मकंदपुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद आजाद के पुत्र राजीव रंजन गुप्ता साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल पर भेजे गए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही उनके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित राजीव रंजन गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी को उनके वन प्लस मोबाइल में स्क्रीन से संबंधित समस्या आ रही थी। समाधान के लिए उन्होंने इंटरनेट से मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर पर कॉल किया, जहां सामने वाले […]