5
(1)



नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघिंया मकंदपुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद आजाद के पुत्र राजीव रंजन गुप्ता साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल पर भेजे गए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही उनके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

घटना के संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



पीड़ित राजीव रंजन गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी को उनके वन प्लस मोबाइल में स्क्रीन से संबंधित समस्या आ रही थी। समाधान के लिए उन्होंने इंटरनेट से मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर पर कॉल किया, जहां सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी के भागलपुर कार्यालय का प्रतिनिधि बताया।

ठग ने भरोसा दिलाते हुए समस्या समाधान के नाम पर एक लिंक भेजा और उसे खोलकर आवश्यक जानकारी साझा करने को कहा। जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक को ओपन किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 76 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।



घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंक या कस्टमर केयर के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक खोलने से बचें तथा किसी को भी ओटीपी, बैंक डिटेल या मोबाइल एक्सेस न दें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: