5
(1)




नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। वायरल वीडियो में सिंग्नल केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के हाथ में खुलेआम हथकड़ी थमाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास केबल तार चोरी को लेकर पिछले महीने आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 174 (सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में कुरसेला थाना क्षेत्र इंदिरा ग्राम निवासी अभिषेक कुमार झा को दो दिन पूर्व हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।



गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ के जवान आकाश कुमार आरोपित को मेडिकल जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। इस दौरान आरोपित के हाथ में हथकड़ी लगाते हुए और अस्पताल परिसर में खुला घूमते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के कारण आरपीएफ की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी ने वायरल वीडियो के मद्देनजर संबंधित जवान से स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।



सिग्नल केबल चोरी के कारण उस दिन लगभग ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई और उन्हें रुक-रुक कर चलाना पड़ा। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार झा के खिलाफ पहले भी रेलवे एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: