Tag Archives: naughchia

NAUGACHIA : नवगछिया-खरीक रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर नवगछिया और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच रसलपुर ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के कुरैठा निवासी अमित कुमार, पिता पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई […]

NAUGACHIA : एनएच-31 किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे हादसों की वजह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

होटल, ढाबा और बालू डिपो के सामने ट्रक-हाइवा की लंबी कतार, यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी नवगछिया : नवगछिया में एनएच-31 किनारे संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं बालू डिपो के सामने भारी वाहनों के खड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रंगरा थाना क्षेत्र से लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सैकड़ों होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और बालू डिपो संचालित हो रहे हैं, जहां हर समय ट्रक, हाइवा एवं अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से एनएच-31 की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। खासकर रात […]

NAUGACHIA : तिनटंगा करारी गंगा घाट पर चार मालवाहक जहाजों की सुविधा शुरू होने की तैयारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर से नवगछिया सहित सीमांचल क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर आवागमन बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी व्यापक असर पड़ा है। यात्री किसी तरह नाव और छोटे जहाजों के सहारे गंगा पार कर रहे हैं, लेकिन चारपहिया वाहन, गिट्टी, बालू एवं अन्य आवश्यक सामानों के परिवहन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। भागलपुर के जिलाधिकारी के प्रयास से कोलकाता से चार मालवाहक जहाज मंगाए गए हैं, जिन्हें तिनटंगा करारी घाट से कहलगांव घाट के बीच संचालित किए जाने की तैयारी चल रही है। […]

NAUGACHIA : मुंबई में ट्रेन से गिरकर नवगछिया के युवक की मौत, चापर गांव में पसरा मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत चापर गांव के एक युवक की मुंबई में ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चापर निवासी सुनील पंडित के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार बीते 15 मार्च को रोजगार की तलाश में मुंबई गया था, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व वह किसी कारणवश ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी […]

Noimg

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को होगी ‘क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026’ की लिखित परीक्षा, एडमिट कार्ड का वितरण पूर्ण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए लगभग 400 प्रतिभागी पंजीकरण हुआ हैं । आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आज, 1 मई (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, […]

NAUGACHIA : अधिवक्ता पुत्र को फोन पर रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी अधिवक्ता पुत्र धीरज कुमार को मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धीरज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि केस लड़ने में होने वाला खर्च नहीं दिया गया, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन पर स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस […]

NAUGACHIA : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले वर्ष का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन विवाह कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचगछिया गांव निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक […]

Noimg

NAUGACHIA : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, नवगछिया में बैठक आयोजित  || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विभागों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवगछिया अफजल आलम ने की। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिजली विभाग द्वारा चिन्हित मामलों की सूची प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष अफजल आलम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पक्षकारों को समय पर लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना दी जाए, ताकि मामलों का […]

NAUGACHIA : मादक पदार्थ के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91 लीटर देशी शराब, 7.04 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद एवं महिला सहित 09 अभियुक्त गिरफ्तार नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी देते हुए बताया के अनुसार मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम साहु टोला भवानीपुर स्थित कन्हैया कुमार के घर से कुल 7.04 ग्राम ब्राउन सूगर बरामद किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के खरीद बिक्री के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार पिता महेंद्र साह, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी विकाश कुमार पिता स्वर्गीय भोला मंडल  एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 96/26 सुसंगत धाराओं में […]

NAUGACHIA : सेप्टिक टैंक हादसे ने उजाड़े तीन घर, बच्चों की पुकार—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के  कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर कदवा में हुए सेप्टिक टैंक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। बम-बम मंडल, जयनंदन मंडल और श्रीलाल मंडल की दर्दनाक मौत के बाद उनके घरों में अब सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज रही है। हादसे के बाद सबसे मार्मिक दृश्य उन मासूम बच्चों का है, जो बार-बार अपने पिता को पुकार रहे हैं—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” लेकिन इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। बम-बम मंडल के बच्चे आशीष, कोमल और धर्मेंद्र अब भी अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जयनंदन मंडल के बच्चे कुणाल, प्रिया और पीयूष घर के दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे हैं। श्रीलाल […]