3.7
(3)



प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर

नवगछिया और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच रसलपुर ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के कुरैठा निवासी अमित कुमार, पिता पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।


घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन युवक के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रवाना हो गए।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: