0
(0)



पूर्णिया। नीट 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस बिजेंन्द्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह केवल एक परीक्षा का रद्द होना नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा संकट है।

उन्होंने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों के साथ अन्याय हुआ है। लाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, कई अभिभावकों ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई जारी रखी, लेकिन बदले में छात्रों को पेपर लीक और सरकारी लापरवाही का सामना करना पड़ा।


बिजेंन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि हर बार पेपर लीक माफिया बच निकलते हैं, जबकि ईमानदार छात्रों को मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं का भविष्य मेहनत और प्रतिभा के बजाय पैसे और पहुंच से तय होगा, तो शिक्षा व्यवस्था पर से विश्वास समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से मामले की पूरी जिम्मेदारी लेने तथा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।


कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ता भ्रष्टाचार देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़े रहने की बात कही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: