5
(1)



नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत चापर गांव के एक युवक की मुंबई में ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चापर निवासी सुनील पंडित के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार बीते 15 मार्च को रोजगार की तलाश में मुंबई गया था, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व वह किसी कारणवश ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।



इलाज के दौरान ही उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव चापर लौट रहे हैं।

मृतक के पिता सुनील पंडित बीएमपी, कटिहार में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

सौरभ की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: