


विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91 लीटर देशी शराब, 7.04 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद एवं महिला सहित 09 अभियुक्त गिरफ्तार
नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी देते हुए बताया के अनुसार मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम साहु टोला भवानीपुर स्थित कन्हैया कुमार के घर से कुल 7.04 ग्राम ब्राउन सूगर बरामद किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के खरीद बिक्री के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार पिता महेंद्र साह, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी विकाश कुमार पिता स्वर्गीय भोला मंडल एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 96/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरीक थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान नया टोला फरीदपुर से टोटो रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 10 पिसी 1824 से कुल 90 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी रूपेश कुमार पिता मनोज मंडल को गिरफ्तार करते हुए उक्त टोटो को विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में खरीक थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
एक लीटर देशी शराब के साथ दो अभियूक्त गिरफ्तार
नवगछिया । नदी थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति कटिहार जिला के रौतारा थाना क्षेत्र के बहरबास निवासी मनीष कुमार पिता देवन साह और खरीक थाना क्षेत्र के माररडीह निवासी चॉगन कुमार पिता योगी ऋषिदेव को एक लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नदी थाना कांड संख़्या- 20/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
शराबी धराया
नवगछिया : भवानीपुर थाना कांड संख्या- 96/26 मंगलवार को धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना निवासी राकेश मंडल पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
शराब के नशे के दो अभियूक्त गिरफ्तार
नवगछिया । इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 85/26, मंगलवार को धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियूक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा निवासी आशिष कुमार पिता रामविलास मंडल और अंकित कुमार पिता दिवाकर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
















