5
(1)



24 घंटे में पुलिस ने किया कांड का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंध प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 20/21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने प्रकाश मंडल के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कुमार (लत्तीपुर), दिवाकर कुमार (कठौतियाँ सोनवर्षा) और सुषमा कुमारी (भगवतीपुर) शामिल हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी और अभियुक्त संजीव कुमार के बीच अवैध संबंध था। करीब एक माह पूर्व दोनों को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद पंचायत के माध्यम से मामला शांत कराया गया था। हालांकि, इस घटना के बाद उपजे तनाव और बदले की भावना में आकर आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 99/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: