5
(1)


पूर्णिया : ब्लॉक रोड स्थित महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल (एमजीपीएस) में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले 36वें वार्षिकोत्सव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाला यह समारोह भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में विद्यालय प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह का उद्घाटन धमदाहा की महापौर श्रीमती रानी देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अनुपम कुमार एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नैना पाल, उच्च विद्यालय धमदाहा के प्राचार्य रामानंद यादव, बी.जी.बी स्कूल पूर्णिया के निदेशक राजेश कुमार झा, डी.पी. स्कूल मीरगंज के निदेशक मुनचुन साह, बी.एम.पी स्कूल भवानीपुर के निदेशक करन अर्जुन, जेड.डी.बी.एम स्कूल धमदाहा के निदेशक के.के. मसीह, पूर्व मुखिया शरत चंद्र झा उर्फ टुनटुन झा, समाजसेवी मो. सजाजुल एवं मनोज यादव तथा शिक्षक मो. इफ्तेखार आलम प्रमुख हैं।

विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और निदेशक लाल चंद भगत ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे।

विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: