April 4, 2026
24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हुआ समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ आयोजन|||GS NEWS
नवगछियाDESK 111नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष महत्व होता […]