Tag Archives: naughchia

Noimg

NAUGACHIA : तेलिहारी डिमाहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का निधन, शिक्षा जगत में शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेलिहारी डिमाहा में कार्यरत प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग एवं स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिथिलेश कुमार शिक्षक संगठन के सक्रिय सदस्य थे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन को गोपालपुर प्रखंड के शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उनके निधन से मर्माहत हैं। वे अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही कई शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों […]

Noimg

NAUGACHIA: बनिकपुर हाल्ट के पास रेलवे जमीन पर पौधरोपण कार्य रुका, आरपीएफ ने रोकी जेसीबी खुदाई ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बनिकपुर हाल्ट के पास रेलवे की खाली जमीन पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर पौधरोपण की तैयारी का मामला सामने आया। रेलवे के दूरसंचार केबल कटने की आशंका के चलते रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्य को तुरंत रोक दिया। सूचना के अनुसार, रविवार को लगभग 11:48 बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर और वरीय प्रशाखा अभियंता दूरसंचार, कटिहार को खबर मिली कि बनिकपुर हाल्ट के समीप जेसीबी से खुदाई की जा रही है। इस पर आरपीएफ पोस्ट नवगछिया के निरीक्षक प्रभारी मुन्ना कुमार पासी और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि बिहार सरकार की योजना के तहत वन विभाग रेलवे की खाली जमीन पर पौधरोपण कर रहा था। इसके लिए […]

Noimg

NAUGHCHIA: घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में धूमधाम से संपन्न हुआ आठवां श्याम वार्षिकोत्सव

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में आयोजित आठवां श्याम वार्षिकोत्सव दो, चार एवं पांच अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों और भजन संध्या के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान रविवार को आयोजित लड्डू गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाज की महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को आकर्षक व पारंपरिक परिधानों में सजाकर झांकियों के साथ खाटू श्याम दरबार में प्रस्तुत किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। किसी ने बाबा के मंदिर की भव्य झांकी तैयार की तो किसी ने बैलगाड़ी सवारी सहित बाबा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने बाबा को रिझाया। […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भाजपा जिला नवगछिया के ग्रामीण उत्तर क्षेत्र में पचगछिया टोला कदवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और राष्ट्र गीत से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन और राजनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास की रणनीतियां, सोशल मीडिया का प्रभाव, बूथ स्तरीय कमेटियों की भूमिका और प्रधानमंत्री की मन की बात के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ नेता और गणमान्य […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया में चोरों का तांडव: एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटे, लोगों में आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर 4 अप्रैल की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदारों में निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान शामिल हैं। तीनों दुकानदार रोज की तरह अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान गायब था। बताया गया कि […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली पर उठे सवाल, वायरल हुआ हथकड़ी वाला वीडियो || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्यशैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है। वायरल वीडियो में सिंग्नल केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के हाथ में खुलेआम हथकड़ी थमाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास केबल तार चोरी को लेकर पिछले महीने आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। सिग्नल विभाग के कनिष्ठ अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 174 (सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में कुरसेला थाना क्षेत्र इंदिरा ग्राम निवासी अभिषेक कुमार झा को दो दिन पूर्व हिरासत में […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई||| GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

गंगा में डूबे किशोर समेत दो लोगों का शव 40 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर समेत दो व्यक्तियों का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अररिया और सहरसा के रहने वाले दो लोग गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए। घटना के बाद से ही परबत्ता थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों शव महादेवपुर गंगा घाट से कुछ […]

Noimg

स्मैक के नशे में युवक से मारपीट, घायल; वीडियो वायरल|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना […]