


नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेलिहारी डिमाहा में कार्यरत प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग एवं स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मिथिलेश कुमार शिक्षक संगठन के सक्रिय सदस्य थे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन को गोपालपुर प्रखंड के शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उनके निधन से मर्माहत हैं।
वे अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही कई शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में शिक्षक अनिल कुमार अनल, रुपेश कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, राजीव कुमार तथा स्थानीय मुखिया राघवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।














