0
(0)



नवगछिया। स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में आयोजित आठवां श्याम वार्षिकोत्सव दो, चार एवं पांच अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों और भजन संध्या के साथ हुआ।

महोत्सव के दौरान रविवार को आयोजित लड्डू गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाज की महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को आकर्षक व पारंपरिक परिधानों में सजाकर झांकियों के साथ खाटू श्याम दरबार में प्रस्तुत किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। किसी ने बाबा के मंदिर की भव्य झांकी तैयार की तो किसी ने बैलगाड़ी सवारी सहित बाबा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने बाबा को रिझाया।



संध्या में आयोजित भजन संध्या में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायक पंकज अग्रवाल (कोलकाता), हर्ष तनेजा (भिवानी), ईशा अग्रवाल (कोलकाता), आकाश परिचय (गिरिडीह) एवं स्थानीय गायक युवराज भारद्वाज (नवगछिया) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने “हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं”, “किसने किया सिंगार सांवरे”, “मेरा कारोबार बाबा चलावे”, “श्याम तेरो भरोसे मेरा परिवार है” एवं “कान्हा रे कान्हा आजा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।

महोत्सव के अंतिम दिन श्याम दरबार में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा को जोत अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पूरे आयोजन के दौरान नवगछिया नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।


आयोजन को सफल बनाने में सांवरिया सरकार समिति के सभी सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: