April 5, 2026
NAUGHCHIA: घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में धूमधाम से संपन्न हुआ आठवां श्याम वार्षिकोत्सव
UncategorizedDESK 111नवगछिया। स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में आयोजित आठवां श्याम वार्षिकोत्सव दो, चार एवं पांच अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों और भजन संध्या के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान रविवार को आयोजित लड्डू गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समाज की महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को आकर्षक व पारंपरिक परिधानों में सजाकर झांकियों के साथ खाटू श्याम दरबार में प्रस्तुत किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्याम भक्त भाव-विभोर हो उठे। किसी ने बाबा के मंदिर की भव्य झांकी तैयार की तो किसी ने बैलगाड़ी सवारी सहित बाबा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने बाबा को रिझाया। […]