5
(1)



नवगछिया में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विभागों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवगछिया अफजल आलम ने की। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान बिजली विभाग द्वारा चिन्हित मामलों की सूची प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष अफजल आलम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पक्षकारों को समय पर लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना दी जाए, ताकि मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अधिवक्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत में अपने मामलों के निपटारे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र समाधान संभव है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन परिसर में सभी अधिवक्ताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई जा सके और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: