


भागलपुर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा माले) का 9वां जिला सम्मेलन 26-27 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन गंगानगर कदवा स्थित शहीद कॉमरेड महेश्वर भगत, उदय भगत नगर में कॉमरेड बमबम मंडल मंच एवं कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव सभागार में आयोजित किया गया।
सम्मेलन के दौरान “बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करें”, “एकजुट रहें” तथा “न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें” जैसे प्रमुख नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। कॉमरेड महेश प्रसाद यादव को जिला सचिव चुना गया। नई कमिटी में कॉमरेड गौरीशंकर राय, मुकेश मुक्त, रणधीर यादव, संथाल जी, रेनू देवी, पुरुषोत्तम दास, निरंजन भारती, सत्यनारायण यादव, मनोरमा देवी, आशुतोष यादव, शिकेंद्र तांती, सुधीर यादव, पूनम देवी एवं अर्जुन ठाकुर शामिल हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड विंदेश्वरी मंडल, गौरीशंकर राय एवं रणधीर यादव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवक साथियों को सम्मानित किया गया तथा “हम होंगे कामयाब” गीत के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
सम्मेलन में विष्णु कुमार मंडल, सुशील कुमार भारती, आशा देवी, राधेश्याम रजक, जयप्रकाश शर्मा, राजेंद्र पंडित, अमीर राम, विंदेश्वर मंडल, मंटू शर्मा, वकील मंडल, गुरुदेव सिंह, राजकिशोर यादव, रवींद्र मिश्र, अशोक मंडल, नीतू कुमारी, शेखा देवी, सीता देवी, श्रीमंत शर्मा, बिहारी शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















