5
(2)



नवगछिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश एवं औषधि निपटान समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण कराया। इस दौरान करीब 1686.016 किलोग्राम गांजा एवं 228 ग्राम स्मैक को निर्धारित मानकों के तहत नष्ट किया गया।

यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्षम पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। विनष्टीकरण का कार्य Synergy Waste Management Pvt. Ltd. के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए किया गया।



इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश एवं मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब्त नशीले पदार्थों का समय-समय पर विनष्टीकरण कर समाज में नशे के दुष्प्रभाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार पर सख्ती जारी है। प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: