Tag Archives: cyber thana me mamla darj

फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पुत्री की तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी संदीप कुमार द्वारा फेक आईडी बनाकर यह कृत्य किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी […]

Noimg

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया गया है कि गरैया निवासी रोहित कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 33 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद रोहित कुमार को खाते से राशि कटने की जानकारी मिली, जिससे वह स्तब्ध रह गया। पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के जरिए उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। रोहित ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों […]