June 7, 2026
Bhagalpur: संडे ऑन साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 114विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली भागलपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, बिहार सरकार एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर रविवार को बरारी में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। s कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं बिहार बाल भवन के समन्वयक शाहिल राज ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया। रैली में करीब 80 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से साइकिल उपयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार […]