April 3, 2026
PURNIA: गुड फ्राइडे पर विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ || GS NEWS
PurniaChanchal Jha पूर्णिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के सपने को याद करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प है। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ स्वच्छ भारत की भी परिकल्पना की थी। अब नागरिकों […]