December 4, 2025
धूमधाम से मनाई गयी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसादकी 142वीं जयंती ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन एवं शहीद गेट, बिहपुर के समीप देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु. ईरफान आलम ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्श और विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक भी थे।स्वराज आश्रम के दौरान एक आमसभा में जब अंग्रेज पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया था, तब क्रांतिकारियों ने उनके ऊपर गिरकर लाठियों को स्वयं सहा […]