April 1, 2026
PURNEA:अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त प्रावधान जरूरी: डॉ. अनिल गुप्ता||GS NEWS
PurniaChanchal Jhaपूर्णिया। शहर के लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में अनुसूचित जनजाति (ST) के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार संविधान की धारा 341 के तहत अनुसूचित जाति (SC) के अधिकारों की रक्षा का प्रावधान है, उसी तरह अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की भी समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया, लेकिन उन्हें आज भी वह सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाए हैं, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने संविधान की धारा 342 में आवश्यक संशोधन कर एसटी समाज के अधिकारों […]