Tag Archives: Dukhwa mitaee

दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउवे असरा हमार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन नवगछिया। आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव व उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। नहाय-खाय और खरना की विधि पूर्ण होने के बाद सोमवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया, वहीं मंगलवार की प्रातःकाल उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण किया। इस दौरान श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने साईंनगर सहौरा स्थित कोशी नदी के तट पर अपने परिजनों के साथ श्रद्धाभाव से अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। बांस की टोकरियों में पूजा सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ, […]