July 30, 2025
दूल्हा बना देवमुनी नाव पर चढ़ा बारात लेकर, बाढ़ में फंसे गांव से किया विवाह ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाकरपुर गांव में सोमवार को एक अनोखी बारात निकली, जहां दूल्हा देवमुनी कुमार ने लग्जरी कार की बजाय नाव पर सवार होकर बारात निकाली। बाकरपुर गांव दो सप्ताह से गंगा नदी में आई बाढ़ से पूरी तरह जलमग्न है। ऐसे में गांव से बाहर निकलने का एकमात्र साधन नाव ही बचा था। दूल्हे के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि बेटे की शादी की तिथि एक महीने पहले तय कर दी गई थी। इस बीच गंगा में भीषण बाढ़ आ गई और पूरा गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। ऐसे में कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित कटाकोष गांव में रहने वाले रामचंद्र चौधरी के यहां बारात नाव से ही भेजी […]